नई दिल्ली, जुलाई 9 -- भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को चौथा टी20 मैच खेला जाएगा। तीसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और टीम सिर्फ 76 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई थी। बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों को भी अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। ब्रिस्टल में होने वाले मुकाबले के लिए पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने सलाह देते हुए कहा है कि भारतीय बल्लेबाजों शुरुआत से ही तेजी से रन बनाने के बजाय इंग्लिश परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने पर अधिक ध्यान दें। उन्होंने खिलाड़ियों से बेहतर गेम अवेयरनेस दिखाने के लिए भी कहा।बल्लेबाजों को मैदान पर कुछ समय देना बहुत जरूरी पार्थिव पटेल ने कहा, ''मैं ब्रिस्टल में भारतीय बल्लेबाजों से खेल की बेहतर समझ और थोड़ी अधिक गेम अवेयरनेस देखना चाहता हूं। हां, बोर्ड पर 200 रन लगे हैं, लेकिन...