मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बीआरएबीयू के पार्ट थ्री सत्र 2022-25 में फेल छात्रों की विशेष परीक्षा ली जा सकती है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार का कहना है कि कुलपति के आदेश के बाद ही इसपर कोई कदम उठाया जायेगा। हाल में आए पार्ट थ्री के रिजल्ट में एक हजार से अधिक छात्र फेल हैं। यह ओल्ड कोर्स की अंतिम परीक्षा थी। अब बीआरएबीयू में चार वर्षीय स्नातक का कोर्स शुरू हो चुका है। पार्ट थ्री की परीक्षा में लगभग 3500 छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग भी है। उधर, पार्ट थ्री का रिजल्ट आने के बाद पीजी सत्र 2025-27 के लिए दाखिले की तैयारी भी शुरू है। सूत्रों ने बताया कि विशेष परीक्षा के रिजल्ट के बाद पीजी में दाखिले के लिए पोर्टल खोला जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...