मुजफ्फरपुर, नवम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पार्ट थ्री सत्र 2022-25 की परीक्षा का रिजल्ट रविवार को जारी कर दिया गया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामकुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 79 हजार छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 75 हजार छात्र पास कर गये हैं। परीक्षा में 46 हजार 500 छात्रों को प्रथम श्रेणी मिली है। 3500 छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग हो गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इन छात्रों का रिजल्ट पहले से ही पेंडिंग था। पार्ट वन और पार्ट टू में कई पेपरों के नंबर नहीं मिले थे। बीआरएबीयू में पुराने स्नातक कोर्स की यह अंतिम परीक्षा थी। वर्ष 2023 से तीन साल के स्नातक का कोर्स खत्म हो गया और चार वर्षीय स्नातक का कोर्स शुरू हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...