बस्ती, अगस्त 27 -- बस्ती। हिन्दुस्तान संवाद पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर 81 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। जालसाज ने मैसेज में लिंक भेजकर जालसाजी की। खाते से पैसा कटने के बाद ठगे जाने की जानकारी होने के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मड़वानगर गांधीनगर निवासी शिखा राव ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने कहा है कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सअप पर मैसेज आया। मैसेज में पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया गया था। मैसेज में एक लिंक भी था। उन्होंने जैसे ही लिंक को क्लिक किया गया उनके बैंक खाते से यूपीआईडी के माध्यम से 81 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गया। खाते से पैसा कटने के बाद उनके होश उड़ गए। साइबर ठगी का शि...