बस्ती, मार्च 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। साइबर जालसाजों ने पार्ट टाइम जॉब के नाम पर एक युवक को अपने जाल में फंसा लिया। बातचीत के दौरान निवेश पर तगड़े मुनाफे का झांसा दिया। पहली बार निवेश पर मुनाफा देकर युवक को पूरी तरह अपनी बातों में फंसाने के बाद तीन दिनों के भीतर दो लाख 84 हजार 469 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इतनी बड़ी रकम देने के बाद युवक को ठगी का अहसास हुआ और फिर साइबर सेल में घटना की शिकायत की। प्रकरण में दुबौलिया पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र का रहने वाला युवक बैंगलोर में रहकर प्राइवेट जॉब करता है। तहरीर के मुताबिक उसके मोबाइल पर बीते 16 मार्च को एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उसे पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया। नौकरी के साथ ही चार पैसा और कमाने के चक्कर मे...