उरई, मार्च 10 -- उरई। पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर देश के अलग-अलग शहरों व राज्यों में ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन युवकों पर साइबर क्राइम टीम ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी युवक कॉरपोरेट अकाउंट खुलवा कर स्वयं की पहचान छुपा लोगों को जाल में फंसाते थे। नौ राज्यों में शिकायतें पंजीकृत हुई थीं। यही नहीं प्रतिबिंब पोर्टल पर भी शिकायतें मिली हैं। जिसके चलते साइबर फ्रॉड से संबंधित पैसों का आवागमन हुआ। साइबर क्राइम थाने के उपनिरिक्षक आयुष गुप्ता ने बताया प्रतिबिंब पोर्टल से मिले खाते की जांच की गई, जांच में पाया गया कि यह खाता लक्ष्मी फूड सेंटर के नाम से पंजीकृत है। जिसे जालौन कोतवाली क्षेत्र के नया खंडेराव निवासी ईशू, चित्रांस भदौरिया निवासी ग्वालटोली और देवांस द्विवेदी संचालित कर रहे हैं। समन्वय पोर्टल के माध्यम से जब खाते की जांच की गई तो उसमें उत्त...