खगडि़या, मार्च 6 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले के सदर प्रखंड के बछौता पंचायत स्थित विवाह भवन में गुरुवार को जदयू को मिलन सह सम्मान समारोह में नए जिलीाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा खगड़िया जिला जदयू के अध्यक्ष पद पर पार्टी की प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति की सदस्या अनुराधा कुमारी कुशवाहा का मनोनयन संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक दूरदर्शी एवं प्रशंसनीय निर्णय है। उन्होंने अनुराधा कुमारी के नेतृत्व में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकत्र्ताओं से सदस्यता अभियान को अभी चालू रखते हुए और लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा पार्टी के कार्यकर्ताओं के बल पर ही जदयू के साथ आ...