पटना, फरवरी 27 -- Bihar News: बिहार में इस साल होने वाले पंचायत चुनाव को दलीय आधार यानी पार्टियों के सिंबल पर कराने की मांग की गई है। यह मुद्दा शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र में उठा। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने अपनी ही सरकार से मांग की है कि पंचायत चुनाव दलीय आधार पर कराए जाएं। इस पर नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने भी कहा कि अगर सभी लोग चाहें तो इस पर विचार किया जा सकता है। पूर्णिया जिले के बनमनखी से भाजपा विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने शुक्रवार को गैर सरकारी संकल्प प्रस्ताव के जरिए यह मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने नीतीश सरकार से दलीय आधार पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की मांग की। इस पर मंत्री दीपक प्रकाश ने पंचायत चुनाव बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 और बिहार पंचायत निर्वाचन नियमावली के आध...