नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- दुर्गा पूजा से लेकर दीवाली तक त्योहारों की धूम मची रहेगी और इस दौरान कई लोग घर या ऑफिस की पार्टियों में शामिल होते हैं। महिलाएं आउटफिट के साथ अपने मेकअप लुक लेकर भी काफी सीरियस रहती है। कई महिलाएं पार्लर जाकर मेकअप करवाती हैं और फिर रेडी होती हैं। तो वही कुछ लोग घर पर ही मेकअप करना पसंद करते हैं। हर महिला चाहती है कि उसका मेकअप लंबे समय तक टिका रहे और परफेक्ट दिखे लेकिन कई बार मेकअप करने के आधे घंटे बाद ही पैची और केकी दिखने लगता है। होठों या आंखों के पास फटी दरारें साफ दिखती हैं और जो सामने से परफेक्ट नहीं दिखता। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो हम आपको 5 टिप्स बताने जा रहे हैं। मेकअप खुद कर रही हों या फिर पार्लर में करवाना हो, उससे पहले इन्हें जरूर अपनाएं।फ्लॉलेस मेकअप के लिए 5 जरूरी टिप्स1. मेकअप से पहले स्कि...