अमरोहा, मई 1 -- जोया। सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि चौधरी राजेंद्र सिंह बांगा के गांव नारंगपुर स्थित आवास पर शुक्रवार को बैठक हुई। राष्ट्रीय प्रवक्ता/संगठन प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश दयाराम भार्गव ने आगामी दो जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया। पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस दौरान संगठन जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह तोमर, बलराज सिंह प्रजापति, इस्लामुद्दीन, पंकज कुमार, जसवीर सिंह, विनित चौहान, पवन प्रजापति, समरपाल सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...