बुलंदशहर, सितम्बर 7 -- पूर्वांचल से कई बार सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह की पुत्री शालिनी सिंह अब राजनीति में आकर समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए सक्रिय हैं। ककोड़ क्षेत्र के गांव सुनपेड़ा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पर शालिनी सिंह ने कहा कि समाज में पहचान नेतृत्व से बनती है ‌। पार्टी टिकट से नहीं। पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह ने सक्रिय राजनीति में कदम रखने की इच्छा जाहिर करते हुए बताया कि वह पिछले करीब 15 वर्षों से नोएडा में सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब राजनीति में भी अपनी भूमिका निभाने को तैयार हैं। शालिनी सिंह ने कहा कि वह किसी पार्टी या विपक्ष को देखकर नहीं, बल्कि सही मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने में विश्वास रखती हैं। उनके मुताबिक किसी नेता की पहचान किसी पद या पार्टी के टिकट से नहीं, बल्कि उसके नेत...