धनबाद, मार्च 9 -- भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य सह धनबाद लोकसभा प्रभारी जनार्दन प्रसाद ने रविवार को जिला कमेटी सदस्यों की बैठक में कहा कि भाजपा का विकल्प लाल झंडा का समाजवादी विचार है। केंद्र सरकार ने ट्रंप के आगे नतमस्तक होकर देश की संप्रभुता को गिरवी रख दिया। ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा को आगे लाकर एक सिस्टम के तहत संगठन को विस्तार रूप देने की जरूरत है। उन्होंने कहा आज देश में गरीब-दलित, उत्पीड़ित, आदिवासी एंव वंचित समाज के लोगों पर हमला हो रहा है। इसके खिलाफ जनगोलबंदी करने की जरूरत है। टेंपल रोड पुराना बाजार स्थित जिला कार्यालय में जिला सचिव बिंदा पासवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य कमेटी सदस्य अनिता देवी के निधन पर मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर निगम चुनाव में वार्ड स्तर पर समीक्षा की गई। कुछ ख...