चम्पावत, मई 1 -- चम्पावत। चम्पावत में यूकेडी की संगठनात्मक बैठक हुई। इस दौरान पार्टी को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही बैठक में आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा ने बताया कि बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। साथ ही कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की नाकामी लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई। बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष मदन कठायत, कुमाऊं प्रभारी बहादुर रावत, नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह, श्याम सिंह, संदीप भट्ट, गजेंद्र बोहरा, विपिन शर्मा, योगेश जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...