दरभंगा, सितम्बर 9 -- दरभंगा। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि जदयू की नीतियों, विकास कार्यों और सुशासन के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। संगठन कार्यकर्ताओं की ताकत पर आधारित है। कार्यकर्ता संवाद के माध्यम से पार्टी को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाएगा। ये बातें उन्होंने जिला जदयू की ओर से आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कही। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। दरभंगा ग्रामीण विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान जन सुराज के जिला प्रवक्ता सुदर्शन झा, अभिषेक कुमार व शंकर कुमार सहित कई लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की।राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सभी नए सद...