मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के सबहा स्थित विधायक आवास पर शनिवार को सदस्यता अभियान की विधानसभा स्तरीय समीक्षा करने के लिए बैठक विधायक आदित्य कुमार ने की। इसमें उन्होंने ने प्रखंड व पंचायत अध्यक्षों को दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य से आगे बढ़कर 61 हजार जदयू के पार्टी सदस्य बनाने का संकल्प दिलाया। इसमें दो हजार पार्टी के सक्रिय सदस्य भी बनाए जाएंगे। विधायक ने कहा कि जिला में सकरा विधानसभा सदस्यता अभियान में अग्रणी रहेगा, जिस पर प्रखंड और पंचायत अध्यक्षों ने एक मिशन के रूप में स्वीकार करते हुए पूरा करने का विश्वास दिलाया। विधायक ने प्रखंड व पंचायत अध्यक्षों को बताया कि चुनावी घोषणाओं और वादों पर सरकार और विधायक काम शुरू कर दिया है। विधानसभा प्रभारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने नगर पंचायत सकरा के सदस्यता प्रभारी की जिम्मे...