रुडकी, अप्रैल 3 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के सिद्धांतों के विपरीत चलने वाले लोगों की भाजपा में कोई जगह नहीं है। जबकि ऐसे लोगों का कांग्रेस में जमवाड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्टी ऐसे लोगों को पचा भी सकती है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को भाजपा ने दस वर्ष पहले भ्रष्टाचार के आरोप में पार्टी से निकाल दिया था, ऐसे लोगों को कांग्रेस पार्टी में ज्वाइंनिंग करा रही है। इस पर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने मौन धारण किया हुआ है और बाकी बचा 27 में जनता कांग्रेस का मुंह बंद कर देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...