गाज़ियाबाद, जून 28 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) कार्यालय पर रविवार को मासिक बैठक हुई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए संगठन से नए सदस्य जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही रंगेश रंजन उर्फ मंटू सिंह को प्रदेश सचिव नियुक्त किया। पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने दो जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले छात्र काउंसलिंग कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को करियर निर्माण के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पार्टी के साथ नए सदस्य जोड़ने पर जोर साथ ही पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव की जयंती...