बेगुसराय, मार्च 2 -- बरौनी। बरौनी दरगाह रोड में शनिवार को कॉंग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत तेघड़ा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता संवाद का आयोजन किया गया।अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की।संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पर्यवेक्षक मन्नान खान,जिलाध्यक्ष अभय कुमार सार्जन,पूर्व विधायक अजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष राम विलास सिंह आदि वक्ताओं ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी, मल्लिकाजुर्न खरगे, केसी वेणुगोपाल का सोच है कि कॉंग्रेस जमीनी स्तर पर एक मजबूत संगठन के रूप में उभरे।संगठन सृजन अभियान अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा चलाया जा रहा एक देशव्यापी व संगठनात्मक पुर्नगठन कार्यक्रम है।इसका उद्देश्य बूथ,पंचायत, प्रखंड,जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत कर जनता तक पार्टी के विचार धारा को पहुँचाना है।वक्ताओं न...