कानपुर, सितम्बर 8 -- Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए विनीत मिनोचा मर्डर की गुत्थी सुलझ गई है। रतन ऑर्बिट में हुए इस कांड की मास्टरमाइंड दवा कारोबारी की ही बहू शालू निकली। खबरें हैं कि शालू ने कम पैसे मिलने से नाराज होकर साजिश रची थी। साथ ही पुलिस ने यह भी बताया है कि शालू रोका टोकी से परेशान थी और घर में प्राइवेसी खत्म किए जाने के आरोप लगा रही है। हालांकि, विनीत मिनोचा केस में अब भी जांच जारी है और खुलासे होना बाकी हैं।पैसे नहीं देते थे अमीर ससुर- आरोप मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों का कहना है कि शालू घर में पाबंदियों और खर्च के लिए कम रुपये मिलने से नाराज चल रही थी। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया है कि शालू इस बात से भी नाराज थी कि करोड़पति परिवार में रहने के बाद भी उसके बाहर जाने पर रोक टोक की जाती थी और पार्टी करन...