अमरोहा, मई 14 -- गजरौला। शहर के एक बैंक्वेट हॉल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का जिला स्तर पर आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के सत्र का समापन विधान परिषद सदस्य सतपाल सैनी एवं हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने किया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, शिक्षक विधायक डॉ.हरी सिंह ढिल्लो, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गोला, मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा, पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी, हसनपुर ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर, गजरौला ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी, अमरोहा ब्लॉक प्रमुख गुरेद्र सिंह ढिल्लो, हसनपुर पालिकाध्यक्ष र...