गाजीपुर, अप्रैल 1 -- गाजीपुर। भाजपा के 46 वें स्थापना दिवस तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय छावनी लाइन पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस और बाबा साहब की जयंती कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा के महत्वपूर्ण अवसर हैं। इन आयोजनों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, उपलब्धियां और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। विशिष्ट अतिथि जिला प्रवासी राणा प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर समाज...