रांची, जून 11 -- खूंटी, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष आनंद कुमार की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी सुनीता सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जिला पदाधिकारी सभी मंडलों में प्रवास करेंगे और शक्ति केंद्रों व बूथ स्तर पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करेंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मज...