बोकारो, मार्च 11 -- झामुमो फुसरो नगर कार्यालय में बुधवार को संगठनात्मक बैठक की गई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दीपक महतो ने की। जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है। आज फुसरो नगर में संगठन का जो विस्तार हुआ है, वह पार्टी की जड़ों को और मजबूत करेगा। अब हम सभी को व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने सभी वर्ग संगठनों (युवा, महिला, छात्र, अल्पसंख्यक, किसान व अन्य मोर्चा) के अध्यक्ष और सचिव को 20 अप्रैल तक अपनी समितियों का विस्तार पूर्ण करने की बात कही। यहां वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। स्वागत संचालन फुसरो नगर सचिव महताब खान ने किया। केंद्रीय सदस्य इकबाल अहमद, महानगर सचिव मदन महतो, उपाध्यक्ष भोलू खान, गोविंद रजक, ...