पार्टी की एकजुटता पर दिया गया बल
चंदौली, जून 28 -- पीडीडीयू नगर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहजौर में रविवार को पीडीए जनपंचायत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पीडीए के लोगों को समाजवादी पार्टी में जोड़ने एवं समाजवादी पार्टी को मजबूती पर बल दिया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट चाहे जिसे भी दें हम सभी को मिलकर प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलानी है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के संविधान बचाने एवं उ.प्र.में बढ़ते अपराध के प्रति चिंता जाहिर की। इस अवसर पर हरिद्वार यादव, रामदीन यादव, प्रेमनाथ तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुदामा यादव, अनिल यादव, सन्तू यादव,भोला यादव, दिनेश यादव, श्याम सुंदर यादव, पारस यादव प्रधान, सूरज यादव, प्यारे यादव, रामसती शर्मा, शारदा यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एकजुट होकर संकल्प लें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.