रांची, मई 17 -- राहे, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी की प्रखंड कमेटी द्वारा बंसिया-बसंतपुर जोन की महत्वपूर्ण बैठक बंसिया में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्मल साहू ने की, जबकि संचालन रमापति सिंह मुंडा ने किया। कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह मुख्य अतिथि और सिल्ली प्रमुख जितेंद्र नाथ बड़ाइक, प्रखंड अध्यक्ष रंगबहादुर महतो और मीरा महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सर्वसम्मति से बंसिया-बसंतपुर जोन कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में विकास कुमार साहू को अध्यक्ष, कमल किशोर महतो को सचिव, चितरंजन महतो को कार्यकारी अध्यक्ष, बसंत कुमार महतो को उपाध्यक्ष, मनोज बड़ाइक को संगठन सचिव और भरत राम महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया。 यह भी पढ़ें- भाजप...