आजमगढ़, जून 1 -- सठियांव,हिंदुस्तान संवाद। विधानसभा मुबारकपुर के सठियांव स्थित कार्यालय पर रविवार को समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्षों एवं संगठन के पदाधिकारियों की संयुक्त समन्वय बैठक हुई। जिसमें संगठन को मजबूत बनाने के लिए सठियांव और जहानागंज के ब्लाक अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता ही संगठन का रीढ़ होता है। देश और प्रदेश की सरकार द्वारा पीडीए समाज के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए नए सिरे से सर्वसम्मति से सठियांव का ब्लॉक अध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा बागी, उपाध्यक्ष कोमल आजमी, महासचिव अच्छे लाल विश्वकर्मा एवं जहानागंज के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश पासवान, उपाध्यक्ष राजेश यादव, महासचिव सर्वजीत को बनाया गया है। अध्यक्षता सोमनाथ यादव विध...