भागलपुर, फरवरी 18 -- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, नवगछिया में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए योजना बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद की अध्यक्षयता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर, पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मुकेश राणा ने किया। मुख्य अतिथि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म, मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य करते हैं। पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तीकरण तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ता सक्रिय एव...