पार्टी कर रहे युवकों में मारपीट, बचाने आई पत्नी को भी पीटा
बांदा, मई 12 -- बांदा। मटौंध थाने के अछरौड़ गांव नवासी नरेंद्र यादव पुत्र बुद्धराम सोमवार को साथियों के साथ पार्टी कर रहा था। आरोप है कि तभी पड़ोसी राजेश यादव आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो राजेश, उसका भाई इंद्रजीत, रणजीत यादव आ गए और लाठी-डंडे से पिटाई की। पत्नी अंजना बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उसकी बाइक व फोन भी तोड़ दिया। पुलिस ने राजेश व उसके दोनो भाइयों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.