नई दिल्ली, मार्च 18 -- कपल्स का रिश्ता प्यार, भरोसे और सम्मान पर टिका होता है। इसके साथ ही बीच-बीच में थोड़ी छेड़छाड़ और हंसी-मजाक का होना भी जरूरी है, क्योंकि इससे उनका रिश्ता खुशनुमा और तरोताजा बना रहता है। समय के साथ जब रिश्ता पुराना होता जाता है तो मजाक और छेड़छाड़ भी बढ़ जाती है, जो एक हद तक रिश्ते को हल्का और खुशमिजाज बनाती है। लेकिन कई बार यही मजाक अनजाने में दिल को चोट भी पहुंचा सकता है। पार्टनर कई बार मजाक में कुछ ऐसे शब्द बोल जाते हैं जो सुनने में तो छोटे लगते हैं लेकिन उनका असर बहुत ही गहरा होता है। इसलिए अगर रिश्ते को मजबूत बनाना है तो मजाक और बेइज्जती के बीच का जो बारीक अंतर है उसे समझना बहुत जरूरी है। कपल क्रिएटर्स संगीता और निखिल ने ऐसी ही बातों की लिस्ट शेयर की है, जिनपर कपल्स को कभी भी मजाक नहीं करना चाहिए।मजाक में भी अलग...