बरेली, मार्च 22 -- पार्टनरशिप का झांसा देकर ठेकेदार ने एक व्यक्ति से 39 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ऐरो सिटी निवासी गिरीश बाबू ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात सुरेश शर्मा नगर के गौरव अग्रवाल से हुई। गौरव ने खुद को बड़ा सरकारी ठेकेदार बताया और कहा कि उसकी फर्म तेजस ट्रेडर्स रक्षा क्षेत्र में काम करती है। कैंट में सप्लाई का बड़ा टेंडर मिलने की बात कही और पार्टनर बनाकर 25 प्रतिशत लाभ का झांसा दिया। धीरे-धीरे उसने 39 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए, लेकिन न तो कोई काम शुरू हुआ और न ही पार्टनरशिप के कागजात दिए गए। शक होने पर उन्होंने आरोपी से रकम वापस मांगी तो उसने साफ इनकार कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। फिर आरोपी अपना ठिकाना बदलकर फरार हो गया और मोबाइल नंबर भी बंद कर...