धनबाद, अप्रैल 10 -- पार्जन्य बीएड कॉलेज में गुरुवार को एनएसएस कार्यक्रम के तहत डिजिटल सुरक्षा पर कार्यशाला हुई। इसका उद्घाटन बीबीएमकेयू के एनएसएस को-ऑडिनेटर डॉ. मुकुल रविदास व प्राचार्य डॉ. सजल बनर्जी ने किया। बनारस हिंदु विश्वविद्यालय से आऐ सैयद जुल्फी व अमोल गायकवाड़ ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा, यूपीआई संचालन व इंटरनेट के उपयोग की जानकारी विस्तार से दी। एंटी रैगिंग पर भी चर्चा हुइ। कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम ऑफिसर संतोष कुमार राम ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...