रुद्रपुर, दिसम्बर 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 भूरारानी स्थित पुखराज कॉलोनी के पार्क के सौंदर्यीकरण एवं विकास की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने मेयर विकास शर्मा से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पार्क में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव, गंदगी और मच्छरों की समस्या से अवगत कराया गया। कॉलोनीवासियों ने पार्क में मिट्टी भरान, हरियाली, पाथवे, बैठने की व्यवस्था, बच्चों के झूले और प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की। मेयर ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्कों का विकास नागरिकों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए आवश्यक है। इस दौरान वीरेंद्र सिंह चौहान, दीपक सिंह, विक्की, संजय सिंह, गोपाल, प्रशांत, संजय, लक्ष्मीकांत, अनिल गुप्ता, गुरप्रीत सिंह, विशाल रस्...