संभल, अप्रैल 13 -- कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव डारनी में रविवार शाम बिना अनुमति के पार्क में स्थापित की गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को हटवाने पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की नोंकझोंक हुई। महिलाएं व ग्रामीण पार्क के बाहर इकट्ठा हो गए और प्रतिमा को वहां से नहीं ले जाने दिया। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने महिलाओं व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानें और देर रात तक पार्क में मौजूद रहे। वहीं, ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को पीछे हटना पड़ा। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने गांव के संभ्रांत लोगों को थाने बुलाया, जहां देर रात तक वार्ता जारी रही। थानाक्षेत्र के गांव डारनी में ग्रामीणों ने शनिवार रात बगैर अनुमति आंबेडकर प्रेरणा स्थल पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। रविवार को किसी ने पुलिस और प्रशासनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.