गाज़ियाबाद, जनवरी 27 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम के अभय खंड-तीन स्थित सिद्धि विनायक अपार्टमेंट के पास बने पार्क को दोबारा से विकसित किया जाएगा। पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने बताया कि मंगलवार से पार्क की दीवारों पर प्लास्टर, मरम्मत और रंगाई-पुताई के कार्य शुरू कर दिए गए। सुरक्षा के लिए ग्रिल और गेट लगाने का टेंडर शीघ्र जारी किया जाएगा। इस मौके पर मनोज गोयल, एसके सिंहा, मनोज अग्रवाल, राहुल, सीमा सिंह, सोबन सिंह, दीपिका अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...