नोएडा, फरवरी 3 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के चिपियाना गांव के समीप पार्क में पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। पुलिस का कहना है कि युवक ने खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से गांव झबरी, जिला सीतापुर का रहने वाला 24 वर्षीय रुचित कुमार चिपियाना गांव में परिवार के साथ रहता था। रुचित यहां परिवार के साथ मजदूरी करता था। सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ने निर्माणाधीन बिल्डिंग के सामने पार्क में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान की। शव की पहचान रुचित के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल के पास शराब की खाली बोतल और नमकीन का पैकेट आदि सामान मिला है। आशंका है कि शराब के सेवन के बाद युवक ने आत्महत्या की है। ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.