चित्रकूट, मार्च 20 -- चित्रकूट। संवाददाता राजापुर कस्बे के गोस्वामी नगर तिराहे पर निर्माणाधीन डा भीमराव आंबेडकर पार्क में मूल स्वरुप की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर चल रहे धरने में शुक्रवार को सदर विधायक अनिल प्रधान पहुंचे। उन्होंने सपा पदाधिकारियों के साथ आंदोलन में शामिल होकर धरना दिया। जानकारी पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष के मूल स्वरुप की प्रतिमा स्थापित कराने का भरोसा देने पर धरना समाप्त हो गया।पार्क में स्थापित करने के लिए नगर पंचायत से मंगवाई गई डा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा उनके स्वरुप से मेल न खाने पर भीम आर्मी समेत कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इन संगठनों की मांग थी कि डा आंबेडकर के स्वरूप से मेल खाने वाली प्रतिमा स्थापित की जाए। शुक्रवार को सदर विधायक अनिल प्रधान पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव के साथ पहुं...