पार्क में तीन दोस्तों के बहाने रिश्तों और अकेलेपन की पड़ताल
लखनऊ, अगस्त 26 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता मानव कौल की चर्चित नाट्य रचना पार्क का मंचन बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति की ओर से हुआ। अचला बोस के निर्देशन में मंचित नाटक ने तीन अलग-अलग स्वभाव के पुरुषों के माध्यम से रिश्तों, अकेलेपन, दोस्ती और जिंदगी की उलझनों को सहज लेकिन प्रभावशाली अंदाज में सामने रखा।नाटक की कहानी एक पार्क में नियमित रूप से मिलने वाले तीन लोगों उदय, नरेश और मदन के इर्द-गिर्द घूमती है। तीनों की जिंदगी, सोच और अनुभव अलग हैं, लेकिन पार्क में होने वाली उनकी मुलाकातें धीरे-धीरे उन्हें एक-दूसरे से जोड़ देती हैं। बातचीत और आपसी तकरार के बीच उनके भीतर छिपी बेचैनियां, असुरक्षाएं और अकेलापन सामने आता है। उदय की भूमिका तुषार बाजपेई, नरेश की विकास दुबे और मदन की भूमिका ऋषि राज ने निभाई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.