देहरादून, दिसम्बर 8 -- देहरादून। नेहरू कॉलोनी स्थित राजीव पार्क में रविवार शाम बच्चों को गुट को गाली देने से टोकने पर मारपीट हो गई। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि साहिल और भास्कर पार्क में बैठे थे। उनके बगल में कुछ बच्चे गाली-गलौज कर रहे थे। उन्हें रोकने की कोशिश की तो एक लड़के ने किसी को फोन किया। इसके तुरंत बाद 20-25 की संख्या में अन्य युवक मौके पर पहुंच गए और इन दोनों पर हमला कर दिया। हमले में एक के सिर पर पत्थर से और दूसरे के सिर पर ईंट से वार किया गया। कॉलोनी के लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर मौके से भाग निकले। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि शिकायत पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...