नैनीताल, मई 24 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने रविवार को नैनीताल के बोट हाउस क्लब के पास स्थित पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। पार्क में हो रहे कंक्रीट के अत्यधिक और भारी निर्माण कार्यों को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। आयुक्त ने मौके पर दूरभाष के माध्यम से अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए, कि विकास के नाम पर शहर की प्राकृतिक विरासत और पार्क के मूल स्वरूप से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि नैनीताल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए विश्व प्रसिद्ध है, ऐसे में सार्वजनिक पार्कों को कंक्रीट का जंगल बनाना तर्कसंगत नहीं है। यह भी पढ़ें- निर्माण सामग्री सड़क पर फेंकने वालों पर कार्रवाई करेगी विशेष टीम आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी, कि पार्क के निर्माण में क...