बुलंदशहर, दिसम्बर 11 -- नगर के वार्ड 29 के स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि पार्क की नियमित सफाई नहीं होने से जहां चारों ओर गंदगी फैली है, वहीं दूसरी ओर पालिका कर्मियों ने कनेर के घने व बड़े पौधों को बिना किसी अनुमति के कटवा दिया। पौधों की कटाई से नाराज़ लोगों ने कहा कि हरियाली खत्म कर पार्क की सुंदरता को नुकसान पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शिशोदिया और वार्ड सभासद नीरज चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी नगर पालिका कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में हरियाली बढ़ाने की जगह उसे नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्क की साफ-सफाई तक नहीं कराई जा रही, उल्टे पौधों को काटकर नुकसान पहुंचाया गया है। इस संबंध में वन विभाग क...