गाज़ियाबाद, सितम्बर 30 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को शालीमार गार्डन के रोज पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पूर्व महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने अभियान का शुभारंभ किया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। लोगों ने पार्क परिसर में सफाई की और आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने का संदेश दिया। पप्पू पहलवान ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है। घर, गली, पार्क और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने में सभी की भागीदारी जरूरी है। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। इस मौके पर डीएन कौल, भूषण लाल, प्रतीक माथुर, रोज पार्क अध्यक्ष सुशील भसीन, महासचिव मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष केशव सक्सेना, राजेंद्र...