प्रयागराज, फरवरी 18 -- प्रयागराज। शिवकुटी के ज्ञान बालू की गली में जर्जर हो चुके एक पार्क पर अब लोग कब्जा करने लगे हैं। नगर निगम ने शिवकुटी में कई पार्कों का जीर्णोद्धार किया, लेकिन आंबेडकर पार्क को छोड़ दिया। जर्जर पार्क कब्जा होने की शिकायत लेकर इसके आसपास रहने वाले कलावती, रामचरण, अशोक कुमार, संजय, अनुराग मिश्रा, लालचंद्र आदि पहुंचे। पार्षद कमलेश तिवारी के साथ लोगों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया। नगर आयुक्त ने कब्जा रोकने और पार्क की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.