प्रयागराज, मार्च 2 -- पार्क की जमीन पर कब्जे को लेकर तेलियरगंज में आम नागरिकों ने होली के बहिष्कार का ऐलान कर दिया। पार्क में रखी होलिका हटाने की बात सामने आई तो प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। घंटों बातचीत के बाद लोग माने। तेलियरगंज में आवास विकास कॉलोनी के पास एक पार्क है। पार्क की जमीन पर कब्जे से लोग काफी समय से नाराज चल रहे थे। इसे हटाने के लिए प्रशासन को पत्र भी लिखा था, लेकिन कब्जा नहीं हटा। सोमवार को क्षेत्रीय नागरिकों ने होलिका के लिए रखी गई सामग्री को हटा दिया और वहां पर होली न मनाने का पोस्टर लगा दिया। इसकी सूचना जब प्रशासनिक अफसरों को मिली तो एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह, तहसीलदार अनिल पाठक, राजस्व निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र आदि मौके पर पहुंचे। वहीं पर लगभग दो घंटे तक लोगों से बात की। सभी से अपील की गई कि त्योहार को मनाने दिया जाए...