कन्नौज, फरवरी 25 -- समधन, संवाददाता। नगर पंचायत समधन स्थित दंगल मैदान में बन रहे पार्क का अधिशासी अधिकारी ने निरीक्षण करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बुधवार नगर पंचायत ईओ दिव्या गुप्ता ने निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया। धीमी गति से कार्य देख कर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। ठेकेदार को तय समयावधि में काम पूरा कराने को कहा। उन्होंने बताया कि पार्क में बच्चों के लिए झूले, पानी फब्बारा, बैठने के लिए व्यवस्था शामिल है। जल्द इसका शुभारंभ किया जाएगा। इस मौके पर दीपक श्रीवास्तव, आनन्द कुमार, नजरूल, अशोक कुमार, मतलूब आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.