वाराणसी, अप्रैल 11 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। विश्व पार्किंसन दिवस पर शनिवार को बरेका केंद्रीय अस्पताल में जागरूकता और स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार ने कहा कि पार्किन्सन, न्यूरो संबंधी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति की चाल, संतुलन और समन्वय प्रभावित होता है। इसलिए शारीरिक श्रम और पौष्टिक भोजन करना चाहिए। साथ ही रोकथाम के लिए देखभाल तथा शीघ्र उपचार पर ध्यान देना चाहिए। वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डॉ. विजय सिंह दुर्गा प्रसाद ने हड्डियों की मजबूती तथा उपचार पर व्याख्यान दिया। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार ने अस्थि रोग के उन्नत रोबोटिक सर्जरी पर व्याखान दिया। डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. गौरव सिंह और डॉ. अभिषेक ने भी बेहतर ज...