पार्किंसंस के इलाज में AIIMS दिल्ली का कमाल, भारत की पहली रोबोटिक-गाइडेड DBS सर्जरी
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- एम्स दिल्ली ने इजराइल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर पार्किंसंस के मरीज की भारत की पहली रोबोटिक-गाइडेड डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (DBS) सर्जरी की है। एम्स दिल्ली के डॉक्टरों की यह उपलब्धि पार्किंसंस और अन्य मूवमेंट डिसऑर्डर के इलाज में तकनीक के इस्तेमाल की दिशा में एक बड़ी प्रगति मानी जा रही है। यह सर्जरी एम्स दिल्ली के न्यूरोसर्जरी विभाग और तेल अवीव यूनिवर्सिटी की टीमों की ओर से मिलकर अंजाम दी गई।क्यों बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही यह सर्जरी? एम्स में गति संबंधी विकार (मूवमेंट डिसऑर्डर) से जुड़ी बीमारियों पर 25 से 28 नवंबर तक आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन यह सर्जरी की गई। मेडिकल स्पेशलिस्ट के मुताबिक, रोबोटिक गाइडेंस सर्जनों को मस्तिष्क के अंदर गहराई में तय जगहों पर इलेक्ट्रोड लगाने की योजना बनाने और उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.