बगहा, अप्रैल 8 -- विवेक कुमार चनपटिया। चनपटिया में वाहनों से पार्किंग वसूली में अनियमितता बरतने पर नपं के ईओ हेमंत कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। ईओ श्री कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्किंग फी वसूली के संवेदक लौरिया के जिरिया निवासी प्रमोद कुमार को पत्र भेज आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगरीय क्षेत्र में पार्किंग फी वसूली हेतु संवेदक प्रमोद कुमार ने सफल डाकवक्ता के रूप में एकरारनामा किया है। लेकिन एकरारनामा में अंकित राशि से ज्यादा राशि की वसूली की जा रही है। इसकी लिखित शिकायत साक्ष्य के साथ स्थानीय इरफान अंसारी के द्वारा की गयी है। वही क्षेत्रीय विधायक अभिषेक रंजन ने भी इस मामले को लेकर क्षोभ व्यक्त किया है। पत्र में ईओ ने बताया है कि आपके द्वारा जो वसूली पर्ची का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह वैद्य न...