पार्किंग शुल्क वसूलने पर पर्यटकों में दिखी नाराजगी
साहिबगंज, मार्च 22 -- राजमहल, प्रतिनिधि। ईद के दूसरे दिन पर्यटन स्थलों पर मुस्लिम समुदाय के युवाओं, महिलाओं और बच्चों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। इस बीच स्वर्ण जयंती पार्क परिसर में पार्किंग शुल्क को लेकर लोगों और लेसीधारी के बीच झड़प की स्थिति बन गई। युवाओं ने आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल पार्किंग के नाम पर इस वर्ष शुल्क वसूला जा रहा है जो बिलकुल गलत और अवैध है, जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को काफी परेशानी हो रही है। नगर पंचायत प्रबंधक, जितेश कुमार चौधरी ने बताया की रजिस्ट्री ऑफिस के सामने पार्किंग स्थल निर्धारित करते हुए निर्धारित रेट तय कर डाक बंदोबस्त किया गया था। शहर में बाइक और साइकिल का पार्किंग वही होना है। सूचना मिली है लेसीधारी द्वारा शहर के सिंघीदालान स्वर्ण जयंती पार्क में पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है जो अवैध है, जांच कर कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.