मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर। शहर के गिरजाघरों में क्रिसमस उत्सव के साथ ही नए साल के स्वागत को लेकर तैयारियां भी जोरों पर है। चर्च को सजाने-संवारने में मसीही समाज के लोग जुटे हैं। 25 और 31 दिसंबर तथा एक जनवरी को गिरजाघरों में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है। बाहर मेले सा नजारा रहता है। उत्साह और उमंग के इस अवसर पर शहरवासियों की सुविधाओं के मद्देनजर गिरजाघरों के फादर ने प्रशासन के स्तर पर बेहतर व्यवस्था को लेकर कुछ सुझाव दिए है। इनका कहना है कि बड़ी संख्या में लोग वाहनों से पहुंचते हैं। ऐसे में पार्किंग की व्यवस्था और जाम से निजात के लिए यातायात इंतजाम बेहतर किया जाए तो असुविधा नहीं होगी। इन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को भी पुख्ता करने पर जोर दिया। नए साल पर शहर के तीन प्रमुख गिरजाघरों में काफी भीड़ उमड़ती है। यहां की सारी व्यवस्था चर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.