नई दिल्ली, जनवरी 23 -- नई दिल्ली, व. सं.। मोहन गार्डन इलाके में पार्किंग विवाद के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसने आरोप लगाया कि उसे पड़ोस के एक युवक ने धक्का दिया, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ज्योति परिवार के साथ सूर्या अपार्टमेंट में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 16 जनवरी की रात उनके अपार्टमेंट में एक परिवार ने पार्टी रखी थी। इस कारण उनके पड़ोस में रहने वाली नीशा ने अपनी गाड़ी मोनू के घर के पास खड़ी की थी। इससे नाराज मोनू ने उसकी गाड़ी पंक्चर कर दी। नीशा और उनके पति अमित ने विरोध किया, तो वह गाली-गलौच करने लगा। शोर सुनकर ज्योति भी वहां पहुंच गईं। तभी मोनू ने उन्हें धक्का दे दिया। इससे वह घायल हो गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...